ram mandir, ayodhya photos

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, दिन 2: रामभद्राचार्य बोले- नई प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा में दिक्कत नहीं; शाम 7 बजे से अस्थायी मंदिर में दर्शन बंद

22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। गुरुवार को रामलला की मूर्ति को गर्भगृह में बने अयोध्या में 16 जनवरी से शुरू हुए प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का शुक्रवार 19 जनवरी को चौथा दिन है। आसन पर रख दिया गया। कारीगरों ने मूर्ति को आसन पर खड़ा किया। इस प्रोसेस में 4 घंटे लगे। बताया गया है कि अब मूर्ति को गंध वास के लिए सुगंधित जल में रखा जाएगा। फिर अनाज, फल और घी में भी रखा जाएगा।

ram mandir, ayodhya photos

आज श्रीरामलला वैदिक मंत्रों के साथ औषधाधिवास, केसराधिवास, घृताधिवास करेंगे। फिर आरणी मंथन से कुंडों में अग्नि प्रकट की जाएगी। आचार्य अरुण दीक्षित ने कहा कि अग्नि देव को प्रकट करने के लिए आरणी मंथन होगा। श्रीरामलला 20 जनवरी को वास्तु शांति के बाद सिंहासन पर विराजेंगे।

इस बीच, जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि गर्भगृह में नई प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा में कोई दिक्कत नहीं है। ऐसा लोगों के दर्शन के लिए किया गया है। आज शाम 7 बजे से अस्थाई राम मंदिर में दर्शन बंद हो जाएंगे।

ram mandir, ayodhya photos

उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। वह रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों का जायजा लेंगे। योगी करीब 5 घंटे अयोध्या में रहेंगे। योगी हनुमानगढ़ी पर दर्शन-पूजन के बाद रामलला का आशीर्वाद लेंगे।

योगी रामलला की आरती में भी शामिल होंगे। वे नगर निगम द्वारा बनाई जा रही हनुमान गुफा पर टेंट सिटी का अवलोकन करेंगे। साकेत पेट्रोल पंप के पास नगर निगम की ओर से स्थापित टेंट सिटी का भी निरीक्षण का कार्यक्रम है।

योगी पर्यटन विभाग की तरफ से बनाई जा रही ट्रेन सिटी का भी निरीक्षण करेंगे। सरयू में चलने वाली सोलर बोट का भी उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा योगी सरयू अतिथि ग्रह, राम कथा संग्रहालय भी जाएंगे। संतो से भी मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी के दौरे और सुरक्षा को लेकर बड़ी बैठक करेंगे। करीब 4 बजे वे अयोध्या से रवाना हो जाएंगे।

ram mandir, ayodhya photos

ram mandir, ayodhya photos
ram mandir, ayodhya photos

Share this content:

1 thought on “ram mandir, ayodhya photos”

  1. Pingback: new business ideas in hindi - Today Latest Viral News

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top